Loading

सिटी ब्यूटीफुल में कीजिए ईको-रिक्शा की सवारी

Posted on 26th June 2013 in Dainik Jagran
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़ : आने वाले समय में पर्यावरण प्रदूषण सिटी ब्यूटीफुल में गंभीर समस्या का रूप धारण कर सकता है, इसे ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार से शहरवासियों के लिए ईको-रिक्शा सुविधा शुरू कर दी। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने चंडीगढ़ में पहली इको-रिक्शा का उदघाटन करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।1गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने लुधियाना के सफारी ग्रुप की हाईबर्ड साइकिल कंपनी के सहयोग से यह योजना शुरू की है। कंपनी ने पहले चरण में पांच रिक्शा न्यू क्रांति रिक्शा वर्कर यूनियन व चंडीगढ़ ईको कैब्स के माध्यम से मुफ्त दी हैं। 1हाईबर्ड साइकिल कंपनी की निदेशक दिव्या शर्मा ने चंडीगढ़ प्रशासन तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में चंडीगढ़ में रिक्शा पर चलने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पर्यावरण के संरक्षण, गलोब्ल वार्मिग की समस्या के साथ-साथ वाहनों के भारी-भरकम बिलों से लोगों को मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। कंपनी ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा समाज कल्याण की दिशा में यह प्रयास किए जाने पर पांच रिक्शा दान स्वरूप दी हैं। दिव्या शर्मा के अनुसार यह कम वजनी रिक्शा जहां यात्रियों के लिए सुगम होंगी वहीं रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर होंगी। इस ईको रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एफएम रेडियो, पानी की बोतल के लिए अलग स्टैंड, अखबार तथा मैगज़ीन सुविधा के अलावा सामान रखने के लिए भी अलग से प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त वीपी सिंह ने कहा कि यह रिक्शा सुखना झील से रॉक गार्डन तक करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी। आने वाले समय में इन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में हाईबर्ड साइकिल के उपाध्यक्ष विंग कमांडर राज धनोआ ने कहा कि इससे पहले कंपनी के सहयोग से पंजाब के विभिन्न शहरों में डायल ए कैब योजना के माध्यम से ये रिक्शा चलाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा अपने उत्पाद भारतीय मार्केट के अलावा, फ्रांस, जर्मनी, यूके आदि में भी भेजे जाते हैं।1चंडीगढ़ प्रशासन तथा लुधियाना की कंपनी सफारी समूह के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा तथा सफारी समूह की निदेशक दिव्या शर्मा ने शहर में रहने वाले कमल, राम वैभव, गौतम, ज्ञान सिंह, सोमन मुखिया को जब यह रिक्शा दिए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 1पत्रकारों से बातचीत में रिक्शा चालकों ने कहा कि वे कई वर्षो से शहर में रिक्शा चला रहे हैं। आज प्रशासन द्वारा उन्हें जो रिक्शा दी गई है इससे वह खासे उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में उन्हें इस रिक्शा के माध्यम से अपना कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

News Sections

•  Amritsar
•  Chandigarh
•  Delhi
•  Fazilka
•  Haryana
•  Patiala
•  Punjab
Project Love Fazilka Initiative