Loading

सुखना से रॉक गार्डन तक ईको रिक्शा की सवारी

Posted on 26th June 2013 in Dainik Bhaskar
भास्कर न्यूजत्न चंडीगढ़ 

सीट बैल्ट, टूरिस्ट बुक भी मिलेगी, एफएम रेडियो, पानी की बोतल, अखबार व मैगजीन भी मिलेगी। 65 किलोग्राम वजनी है रिक्शा है, चालक को इसे चलाने में मुश्किल नहीं होगी। 
अब सुखना लेक से रॉक गार्डन तक आने जाने के लिए ईको रिक्शा की सवारी शहरवासी व पर्यटक कर सकेंगे। मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने शहर की पहली इको-रिक्शा का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने लुधियाना के सफारी ग्रुप की साइकिल निर्माता कंपनी हाईबर्ड के सहयोग से ये रिक्शा चलाई हैं। इसका किराया प्रति सवारी २० रुपए होगा। कंपनी ने पहले चरण में पांच रिक्शा न्यू क्रांति रिक्शा वर्कर यूनियन व चंडीगढ़ ईको कैब्स के माध्यम से मुफ्त में दिए हैं। प्रशासक के सलाहकार ने ईको रिक्शा को लांच करने के बाद नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह के साथ रिक्शा की सवारी भी की। न्यू क्रांति साइकिल रिक्शा वर्कर यूनियन के कमल, राम वैभव, गौतम, ज्ञान सिंह, सोमन मुखिया को रिक्शा दिए गए हैं। केके शर्मा ने कहा कि रिक्शा काफी अच्छे हैं और आगे चलकर शहरवासियों की सुविधानुसार इनका विस्तार किया जाएगा। ईको कैब के फाउंडर नवदीप असीजा के अनुसार प्रशासन ने मदद करने का आश्वासन दिया है जिसके चलते हम और ईको रिक्शा जल्द ही शहर में शुरूकरेंगे। 

जल्द ही यहां भी दौडेंग़े : ईको- रिक्शा थोड़े दिनों के बाद गेड़ी रूट सेक्टर-8 से सेक्टर-11 तक और सुखना लेक, रॉक गार्डन से म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 और सेक्टर-17 तक भी चलाया जाएगा। शहर में चल रहीं रिक्शा 

शहर में इस समय करीब 25000 रिक्शा उपलब्ध हैं। इनसे रोजाना करीब 75 हजार लीटर फ्यूल की बचत होती है। एक रिक्शा हर रोज तकरीबन 40-50 किलोमीटर का सफर तय करता है। 

नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह के अनुसार ईको रिक्शा शहर के लिए बहुत बेहतर हैं, इसलिए आने वाले समय में ऐसी ही अन्य ईको-रिक्शा चलाने पर विचार किया जाएगा।  एडवाइजर केके शर्मा ने लांच किया ईको रिक्शा को, साइकिल निर्माता कंपनी हाईबर्ड ने कराया है उपलब्ध |


News Sections

•  Amritsar
•  Chandigarh
•  Delhi
•  Fazilka
•  Haryana
•  Patiala
•  Punjab
Project Love Fazilka Initiative