Loading

ईको कैब के नए स्टैंड का किया उद्घाटन

Posted on 18th December 2011 in Dainik Bhaskar
फाजिल्का त्न नगर कौंसिल की ओर से शनिवार को ईको कैब (डायल-ए-रिक्शा) के नए स्टैंड का उद्घाटन किया गया। मुलतानी चुंगी पर स्टैंड का उद्घाटन नगर कौंसिल के अध्यक्ष अनिल कुमार सेठी ने किया। ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक डॉक्टर भूपिंदर सिंह, सचिव नवदीप असीजा, पार्षद रविंद्र भटेजा, पार्षद रघुनाथ राय इंदौरा, पार्षद अरुण वधवा, पार्षद श्यामलाल कंबोज, रिक्शा यूनियन के प्रधान हंसा सिंह मौजूद थे। अनिल सेठी ने कहा कि ईको कैब ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करके फाजिल्का का नाम रोशन किया है। ईको कैब सदस्यों ने लाखों लीटर तेल बचाकर वातावरण को साफ-सुथरा रखने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल फाजिल्का के गरीबों, मजदूरों व अन्य वर्गों की सहायता करने को तैयार है।(लछमण)

http://www.bhaskar.com/article/PUN-OTH-1664384-2648616.html

News Sections

•  Amritsar
•  Chandigarh
•  Delhi
•  Fazilka
•  Haryana
•  Patiala
•  Punjab
Project Love Fazilka Initiative